एसएसआरवीएम स्कूल ऊना के एन.सी.सी. कैडेट्स का शानदार रहा प्रदर्शन विद्यालय का नाम किया रोशन
BHT news, ऊना एसएसआरवीएम ऊना की एन.सी.सी. इकाई के 21 विद्यार्थियों ने 27 जून से 6 जुलाई तक इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय, बाथू में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, शारीरिक तथा मानसिक फिटनेस के मूल्यों को आत्मसात किया। यह गर्व की बात है कि एसएसआरवीएम ऊना में एक सक्रिय एन.सी.सी. इकाई कार्यरत है, जो नियमित एन.सी.सी. प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रत्येक बुधवार को विद्यालय में एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक होती है। हमारे कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। पदक विजेता विद्यार्थी – अश्मिता — स्वर्ण (खो-खो),अश्मिता — स्वर्ण (ड्रिल),भावना — स्वर्ण (खो-खो),हिताश्मी — स्वर्ण (खो-खो),खुशबू — स्वर्ण (खो-खो),शीतल — स्वर्ण (नृत्य),शुश्रुत — स्वर्ण (फायरिंग),सिमरन — स्वर्ण (खो-खो),शीतल — रजत (वाद-विवाद),अश्मिता — कांस्य (प्रश्नोत्तरी),शुश्रुत — कांस्य (भोजन व्यवस्था) इस सत्र से एसएसआरवीएम ऊना में स्काउट एवं गाइड तथा एन.एस.एस. इकाई भी प्रारंभ की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यालय की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ जैसे खेल, नृत्य, ड्रिल, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, फायरिंग तथा अन्य प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने सभी एन.सी.सी. कैडेटों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

































