एस एस आर वी एम विद्यालय में हवन करवा शुरू किया नवीन शैक्षणिक सत्र
BHT news,ऊना: एसएसआरवी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ श्रद्धा व आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ स्कूल के महाप्रबंधक सुमेश शर्मा, प्रधानाचार्य बृजबाला शर्मा ,शिक्षा प्रमुख सुरेंद्र रतरा सहित समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ पूजा अर्चना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए कामना की । महाप्रबंधक सुमेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारित शिक्षा ही सफलता का आधार है उन्होंने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। प्रधानाचार्या बृज वाला शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि नया सत्र एक नई शुरुआत का अवसर है, जिसमें विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का विकास कर सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। विद्यालय परिसर में इस पावन आयोजन के दौरान सकारात्मक ऊर्जा व उमंग का संचार देखने को मिला। अध्यापकगण व विद्यार्थियों ने शिक्षा व अनुशासन के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए नए सत्र को उत्कृष्ट उपलब्धियों से भरने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर हर विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य व ज्ञान की राह में निरंतर प्रगति के लिए कामना की






























