समाचार के संकल्न, समाचारों के वितरण और प्रेस के वाहनों के चलन पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं: केबी पंडित
करनाल, आशुतोष गौतम ( 27 मार्च ) हरियाणा पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया है कि महामारी कोरोना की रोकथाम के आदेशों में मीडिया पर कोई भी पाबंदी नहीं है। हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष केबी पंडित ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को निदेर्शा भेजकर कहा कि कोरोना पाबंदियों के बावजूद समाचारों के संकल्न, समाचार पत्रों के वितरण और प्रेस के वाहनों के चलन पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे जब भी घर से बाहर निकले तो उन्हें अपना पहचान पत्र अपने पास रखना चाहिए ताकि पुलिस या किसी अधिकारी को दिखाया जा सके। पंडित ने बयान में कहा कि कोई पुलिस और प्रशासन की और से पत्रकारों को समाचार संकल्न और वितरण पर किसी तरह की रोक नहीं है। अधिकारी या पुलिस कर्मी दिक्कतें पैदा करते हैं तो पत्रकारों को इसकी शिकाय उच्च अधिकारीयों और पत्रकार संघ मुख्यालय को करनी चाहिए। करनाल के एसपी सुरेंद्र भौरिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि जरुरी सेवाएं बिना बाधा के जारी रहेंगी वे आवश्यक सेवाओं को बनाए रखें जैसे दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप, बैंक, दवा, खेती बाड़ी से संबंधित वाहन, मीडिया संस्थान, संबंधत व्यक्ति या वाहन को रोका नहीं जा सकता। कोरोना एक महामारी है, देशभर में संकट की स्थिति बनी है जरुरी समान का अवैध रूप से भंडारण करने वाले, अधिक कीमत वसूल करने वालों को पुलिस के नोटिस में लाना चाहिए। बयान में पंडित ने कहा कि पत्रकारों को तंग करने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ में मुख्या सचिव और पुलिस महानिदेशक को सूचित किया जाएगा।































