उम्मीदवारों के खर्चे के रजिस्टर की चैकिंग 10, 15 व 19 अक्तूबर निर्धारित की गई
करनाल, आशुतोष गौतम (10 अक्तूबर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों के खर्चे के रजिस्टर की चैकिंग के लिए 10, 15 व 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को अपने खर्चे से संबंधित रजिस्टर की जांच करवानी होती है। पहली चैकिंग वीरवार को की गई। इस जांच के दौरान नीलोखेड़ी विधानसभा से इनेलो की उम्मीदवार सोनिका गिल, इंद्री विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय गरीब दल के जसबीर सिंह, करनाल विधानसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के वीरेन्द्र शर्मा, असंध विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के वेदपाल व सर्वहित पार्टी मास्टर टूरण अपने रजिस्टर की चैकिंग करवाने के लिए नहीं पहुंचे इन्हें अगले समय में पहुंचने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस दिया जाएगा। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार उम्मीदवार को यह खर्चा निर्धारित तिथि पर चैक करवाना होता है।






























