प्रादेशिक सेना की भर्ती 17 से 25 अक्तूबर तक पालमपुर में
नीना गौतम , कुल्लु (10 oct) भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि चैधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 17 से 25 अक्तूबर तक प्रादेशिक सेना (टैरिटोरियल आर्मी) के लिए भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चण्डीगढ़, दिल्ली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य पद के लिए हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू व मंडी जिला के उम्मीदवारों की भर्ती 19 अक्तूबर को होगी। हिमाचल के अन्य जिलांे और अन्य प्रदेशों के उम्मीदवारों की भर्ती 20 अक्तूबर को होगी।
कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि 24 अक्तूबर को ट्रेड्समैन के पदोें के लिए भर्ती की जाएगी। 25 से 28 अक्तूबर तक दस्तावेजों की जांच, ट्रेड टेस्ट, स्क्रीनिंग और अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी। कर्नल राजाराजन ने बताया कि शारीरिक व चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बारे बाद में सूचित किया जाएगा।