मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
करनाल, आशुतोष गौतम ( 14 दिसंबर ) मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के लोगों का धन्यवाद करने के लिए 16 दिसम्बर को गांव पुंडरक, कलामपुरा सहित शहर के कईं वार्डों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक पूरी कर ली गई हैं वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश दिखाई दे रहा है। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल में अक्सर आना-जाना लगा रहता है लेकिन 16 दिसम्बर को अपने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाया है। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे गांव पुंडरक पहुंचकर लोगों का धन्यवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे गांव कलामपुरा तथा दोपहर 1 बजे करनाल शहर के वार्ड नम्बर 17 शिव कॉलोनी में, दोपहर 2 बजे वार्ड नम्बर 13, दोपहर बाद 3 बजे वार्ड नम्बर 14 में पहुंचेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे वार्ड नम्बर 10, सैक्टर 13 एक्टेंशन तथा सायं 7 बजे वार्ड नम्बर 5 में पहुंचकर जनता का धन्यवाद करेंगे।































