स्कूल का 5वां स्थापना दिवस बड़े गर्मजोशी के साथ मनाया गया, राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने अमृतवाणी कर संगतों को निहाल किया
जसवाल, ऊना ( 29 जनवरी ) स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ऊना में वुधवार को स्कूल का 5वां स्थापना दिवस बड़े गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज स्कूल को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे और स्कूल प्रबंधकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा करने के साथ भारतीय संस्कृति के अनूरूप उनका स्वागत किया गया। स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ऊना के प्रबंधक धीरज शर्मा मेहनतकश इंसान हैं और इनके नेतृत्व में महज चार साल के दौरान स्कूल ने बुलंदियों को छुआ है। यह बात राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने जिला मुख्यालय के निकट अरनियाला गांव में स्थित स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा शांत व्यक्तित्व के धनी हैं। बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देना इनका ध्येय रहा है। यही कारण है कि धीरज शर्मा जहां भी रहे उन्होंने बच्चों के उत्थान को प्रमुख रखते हुए किसी भी परिस्थिति से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि धीरज शर्मा पर भगवान की असीम कृपा बनी हुई है। स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल आज जिला मुख्यालय के बेहतर स्कूलों की श्रेणी में काफी आगे है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने आर्शीवाद दिया कि यह स्कूल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। इस दौरान बाबा बाल जी महाराज ने अमृतवाणी कर संगतों को निहाल किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से निस्वार्थ प्रभु की भक्ति करने की प्रेरणा दी। आप को बता दें कि अरनियाला गांव में स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के नए भवन का निर्माण किया गया है और भवन निर्माण के उपरांत राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ने पहली वार स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, उपप्रधानाचार्य अदिति शर्मा, , राजेश दुआ, नरेश सैनी ,विशाल शांडिल्य,दीपिका, रमा दुआ, कुशल सहित स्कूल का अन्य स्टाफ व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

































