राज्य स्तरीय मास्टर वैटरन प्रतियोगिता में जिला ऊना के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन – दीपक कुमार
जसवाल, ऊना ( 5 फरवरी ) वुधवार को राज्य स्तरीय मास्टर वैटरन प्रतियोगिता का समापन जिला सोलन के कुमारहट्टी में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला ऊना के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में 35+ वर्ग के युगल वर्ग के मुकाबले में ऊना के धर्मेंद्र तथा प्रिंस उपविजेता रहे, 40+ के मिक्स युगल में दीपक और उर्वशी थापा विजेता जबकि राकेश सिंह और कुसुम लता उपविजेता रहे, 45+ वर्ग में एकल के मुकाबले में राजीव सचदेवा विजेता व डॉ कोमल मलिक उपविजेता रहे। 50+ वर्ग में एकल में हरिंंद्र सिंह विजेता तथा इसी के युगल में वलदेब व एसआर भाटिया विजेता रहे। 55+ में युगल में आशोक आंगरा तथा ग्रुप कैप्टन कर्नल राजपूत उपविजेता रहे। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव दीपक कुमार ने देते हुए सभी खिलाड़ियों को वधाई दी। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ी जयपुर में दमखम दिखाएंगे
































