हारोली में लखविन्द्र स्टोन क्रैशर के 5 लाख 20 हजार रूपए की लूट पुलिस जांच में जुटी
रणधीर जसवाल, ऊना: हारोली में लखविन्द्र स्टोन क्रैशर के 5 लाख 20 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र ओम पाल निवासी वार्ड न 5 गांव व डा पपुरना, तह खेतरी , जिला झुंझन, राज्यस्थान की शिकायत पर दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह गांव लदासर, डा रतनगढ , जिला चुंडू, राज्यस्थान व अन्य के खिलाफ पंजीकृत हुआ । शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पंजीकृत करवाया कि मंगलवार को समय करीव 9.45 वजे दिन के समय यह लखविन्द्र स्टोन क्रैशर गोन्दपुर वुल्ला से 5 लाख 20 हजार रुपये लेकर गाडी Alto न PB 10C M6400 में जा रहा था तो जैसे ही सिद्ध बाबा मन्दिर के रास्ते के पास पहुंचा तो सामने एक गाडी verna वरंग सफेद न HP 80 DA 8554 तीरछी करके लगाई हुई थी जिसमें 3 व्यक्ति सबार थे । गाडी की पिछली सीट पर दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह गांव लदासर, डा रतनगढ, जिला चुंडू, राज्यस्थान जिसे मैं भली –भान्ति जानता हूं क्योकि यह हमारे क्रैशर पर ही काम करता है। गाडी से एक व्यक्ति उतर कर इसके पास आया तथा इसकी आंख में कुछ लाल पाऊडर जैसा पदार्थ उसकी आंख में डाल दिया जो तीनों आरोपीगण इसकी गाडी से 5 लाख 20 हजार रूपये लुट कर ले गये। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच जारी है।




























