पूनम शर्मा ने भी जताई दावेदारी, पार्षद की दावेदारी पेश करने वाली पहली महिला व दूसरी कैंडिडेट
बद्दी 28अगस्त ( कविता गौत्तम ) बद्दी के वार्ड नंबर दो से दुसरे कैंडिडेट के रूप मे पूनम ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। पूनम एक पढ़ी लिखी व समझदार गृहणी है। अब वह राजनीति में अपना जोहर अजमाना चाहती है। उनका कहना है कि महिला किसी भी क्षेत्र में पुरूषो से पीछे नहीं है और अब वह राजनीति में उतर कर समाज सेवा करना चाहती है। पूनम एक ईमानदार, समाज सेवी तथा हर व्यक्ति के सुख व दुख में साथ खड़ी होने वाली महिला है। सरल व मिलन सार स्वभाव की होने के साथ एक वह एक पढी लिखी महिला है। बीए करने के बाद पेशन डिजाईनिग में डिप्लोमा किया है। उनका मानना है कि बद्दी कीमहिलाएं भी कुछ न कुछ स्वरोजगार अपना कर अपने पेरों पर खड़ी हो। इसके लिए वह महिलाओं को जागरूक भी कर रही है। पूनम शर्मा का कहना है कि महिला हमेशा राजनीति में स्वयं को पीछे सझती है। लेकिन वह पार्षद का चुनाव लड़कर महिला सशक्तिकरण व उनके हक की आवाज बुंलंद करना चाहती है। वह वार्ड नंबर दो को एक बद्दी का प्राचीन गांव था। यह प्राचीन गांव वार्ड नंबर दो में ही आता है। यहां परबद्दी से सबसे बद्दी की असली पहचान है। वह वार्ड सफाई व्यवस्था व अन्यसुविधााओं से लेस कर इस वार्ड को एक माडल के रूप में विकसित करना चाहती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। गौरतलब है कि गत वीरवार को इसी वार्ड से चरंचित चन्नी ने दावेदारी ठोकी है।































