भाजपा –जेजेपी सरकार को चेतावनी : दमनचक्र नहीं थमा तो सत्ता से बेदखल कर देंगे किसान, प्रदूषण के नाम पर किसानों को टारगेट बना रही है सरकार , करनाल में हुई किसानों की पंचायत,अब तक साढ़े हजार से अधिक किसानों को सरकार कर चुकी है गिरफ्तार
करनाल, आशुतोष गौतम (1दिसंबर) हरियाणा में पराली जलाने वालों को दंडित करने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी तथा जेजेपी की गठबंधन सरकार किसानों पर दमन चक्र चला रही हैं। अब तक सरकार छह हजार छह सौ तेरह से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आखिकार किसन पराली कोलेकर कहा जाएं। सरकार ने अभी तक किसानों के लिए बैकल्पिक व्यवस्था नहीं की हैं। सरकार के दम चक्र के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमत्री मनोहर लाल केनिर्वाचन क्षेत्र करनाल में हजारों की तादात में किसान पहली जनवरी को गिरफ्तारी देंगे। गिरफ्तारी का सिलसिला मांग पूर्ण होने तक जारी रहेगा। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने दी। उन्होंने बताया कि देश भर में प्रदूषण चरम पर हैं लेकिन अभी तक सरकार किसान को ही दोषी ठहरा रही हैं। जब कि पराली जलाने से केवल दो प्रतिशत भी प्रदूषण नहीं फैलता है। प्रदेश के हजारों किसान गिरफ्तारी देकर सरकार की जेलों को भर देंगे। इसी सिलसिले में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक किसा भवन में हुई। इस अवसर पर कहा गया कि किसानों ने एक जनवरी तक की सरकार को मोहलत दी थी। किसानों ने सरकार से किसानों पर लादे गए सारे मुकदमें वापस लेने,जमानत और गिरपु्तार के सिलसिले को समाप्त करने,गन्ने का रेट 400 रुपए प्रति क्विंटल करने, फसल बीमा के नाम पर सरकारी लूट को बंद करने किसानों मजदूरोंकी सम्पूर्ण कर्ज मुक्ति करने, किसानों को दि ल्ली की तर्ज पर 300 यूनिट मुफ्त देंने, बुढ़ापा पैंशन बढ़ा कर 5 हजार रुपए करने,करने की मांग की हैं। इन मांगों को लेकर नए साल के पहले दिन गिरफ्तारी देंगे। जब समूचा विश्व नए साल की खुशी मनारहा होगा उस समय हरियाणा के किसान सरकार के दमन चक्र और शोषण से दुखी किसान मुख्यमंत्री की नगरी में गिरतारी देंगे। जिला पंचायत में किसानों ने संकल्प लिया कि वह सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। किसान नेताओं ने बताया कि जिन्होंने भी किसानों का विरोध किया वह मंत्री चुनावों में हार गए। सरकार में शामिल भाजपा और जेजेपी किसानों पर दमन करने से बाज आए। अन्य था उनका हाल भी हारे हुए मंत्रियों की तरह होगा। किसान पंचायत की अध्यक्षता जिलाप्रधान यशपाल राणा ने की। इस अवसर पर प्रेमचंद्र शाहपुर, सेवा सिंह आर्य, श्याम सिंह मान, जोगिंदर सिंह झिंडा, अंग्रेज सिंह, नेकी सिंह, हुक्म सिंह, सुरेंद्र सांगवान, नकली राधा, सतपाल बढ़थल, अर्जुन सिंह, राम कुमार, नरसी मंजूरा, रणजीत सिंह, मेहताब सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेवाजी भी की।































