कहा कि हर दिन कम से कम पांच हिस्से ताजा फल व सब्जियां खाए
करनाल, आशुतोष गौतम।( 8 दिसंबर ) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह के तहत सीडीपीओ मधु पाठक के दिशानिर्देश अनुसार गांव सालवन ,गोल्ली ,मोरमाजरा व बल्ला मे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला सहायक कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए और उनको बताया कि गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार खाना चाहिए । उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को दिन की शुरुआत पोष्टिक आहार से करनी चाहिए। गर्भावस्था मे स्वच्छ आहार खाना जरूरी है क्योंकि गर्भवस्था शिशु को आपके भोजन से पोषण मिलता है। उन्होनें कहा कि हर दिन कम से कम पांच हिस्से ताजा फल व सब्जियां खाए और अलग-अलग रंगों वाले फल व सब्जियां खाएं जिससे आपका पोषण बढेगा। उन्होंने कहा कि फल सबसे ज्यादा लाभकारी होते है और सभी फल एक साथ काटकर खाएं। जिला सहायक कार्यक्रम अधिकारी ने महिलाओं को बताया कि योग करने से क्या-क्या फायदे होते है । इस अवसर सालवन सुपरवाइजर सुमन,बल्ला सुपरवाइजर कविता, एएनएम महेन्द्रो, शीला, ललीता, सुमन, गीता, कमलेश, मोनिका, सुदेश, सोनिका व मंजू सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रही ।

































