जन कल्याण सेवा समिति सोलन ने आज उपायुक्त केसी चमन को 100 पीपीआई किट भेंट की
Baddi, 14 अप्रैल (शांति गौतम) जन कल्याण सेवा समिति सोलन ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में उपायुक्त केसी चमन को 100 पीपीआई किट सौंपी। संस्था के प्रधान राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल व प्रवक्ता सतीश बंसल ने उपायुक्त केसी चमन को भेंट की। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित सीएमओ डा. राजन उप्पल के सुपुर्द कर दी। चमन ने जन कल्याण सेवा समिति सोलन द्वारा 100 पीपीआई किट दिए जाने पर संस्था का आभार जताया और कहा कि संस्था की तरफ से दी गई पीपीआई किट कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के देखभाल में जुटे डाक्टरस, नर्सों, पैरा मैडिकल स्टाफ व आशा वर्करस की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने आगे आकर सेवा का जज्बा दिखाया है और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहें हैं। चमन ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सोलन जिला में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री चमन ने आम जनता से आग्रह किया कि वह घर से कम से कम निकलें और जब भी निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं व सोशल डिस्टैंसिंग को अपनाएं ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इस मौके पर सीएमओ डा.राजन उप्पल, समिति के प्रधान राकेश शर्मा, उपप्रधान जयपाल सूद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, प्रवक्ता सतीश बंसल, नरेन्द्र भसीन, बलराम जेठी, आसाराम गौतम, गुरशरण सिंह, रमेश, ग्रोवर, धर्मेंद्र ठाकुर, नरेश गर्ग, संतराम शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।समिति के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा 100 पीपीआई किट दिए जाने का फैसला लिया गया था, जिसे आज उपायुक्त महोदय को सौंप दिया गया है। शर्मा ने बताया कि समिति 40 वर्ष से सामाजिक कार्य में जुटी है व संकट की इस घड़ी में हम प्रशासन की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।
































