नई दिल्ली में टॉप रेंकर्स प्रबंधन क्लब के कार्यक्रम हुए सम्मानित
Baddi, 18 जनवरी ( शांति गौतम ) स्थानीय बिड़ला टैक्सटाईल मिल्स के अध्यक्ष राजीव गुप्ता को रणनीतिक नेतृत्व के लिए टॉप रेंकर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली के एक होटल में 21वें राष्ट्रीय प्रबंधन शिखर सम्मेलन में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम में पदमश्री प्रीतम सिंह और लारसन एंड ट्रब्रो के योगी श्रीराम जैसी जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। सम्मेलन में एअर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहमी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। जबकि भारतीय जीवन बीमा निमग के एमडी विपिन आनंद बतौत विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। राजीव गुप्ता एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वर्तमान में राजीव गुप्ता बददी में बिरला टैक्सटाईल में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिड़ला टैक्सटाईल, केके बिड़ला के नेतृत्व वाली बिड़ला टैक्सटाईल, सतलुज टैक्सटाईल्स और इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ही शाखा है। राजीव गुप्ता को बिभिन्न टैक्सटाईल इंडस्ट्री का लगभग 26 सालों का अनुभव है। उनमें एक प्रभावशाली उद्यमी के गुण विद्यमान हैं। जो कि व्यापार में लाभ और कर्मचारियों से काम लेने में पूरी तरह से सक्षम हैं। राजीव गुप्ता को अवॉर्ड मिलने पर बिड़ला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। उधर, बीबीएनआईए के अध्यक्ष संजय खुराना, एलयूबी के अध्यक्ष राजीव कंसल, फार्मा विंग के चेयरमैन चिंरजीव ठाकुर आदि ने राजीव गुप्ता को यह अवॉर्ड मिलने पर खुश जाहिर की।































