जरूरतमंद परिवारों में वालंटियरों की मदद से बांटी जायेगी राहत सामग्री
करनाल, आशुतोष गौतम ( 30 मार्च ) उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अपील पर करनाल की समाजसेवी लोग कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों, दिहाड़ीदारों, गरीब व जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री दान स्वरूप देने के लिए निरंतर सहयोग दे रहे हैं। यह जानकारी मार्किटिंग बोर्ड के क्षेत्रीय प्रशासक एवं डोनेशन कैम्प के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील मलिक ने बताया कि श्रीकृष्णा प्रणामी स्कूल मॉडल टाउन में स्थापित डोनेशन कैंप में अब तक 20000 किलो आटा, 30000 किलो चावल, 8000 किलो चीनी, 4000 किलो दाल, 8000 किलो नमक, 10000 टिक्की साबुन, 3000 लीटर सरसों का तेल, मिल्क पाउडर 6000 पैकेट (आधा किलोग्राम के) तथा 3500 पैकेट (100 ग्राम) लाल मिर्च एकत्रित हो गई है, जिसे झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों में वालंटियरों की मदद से बांटा जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन नागरिकों की मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। लेकिन समाज के समर्थ व्यक्तियों से ऐसे लोगों की भलाई के लिए योगदान देने की आवश्यकता आ गई है। इस सहायता का नाम एडोप्ट ए फैमिली यानी एक परिवार को गोद ले। ऐसे परिवार के लिए चावल, आटा, दाल, आलू, खाना पकाने का तेल, चीनी, सूखा दूध जैसी जरूरी खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवानी होगी।































