मुख्यतिथि ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सभी विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा
जसवाल, ऊना (11 नवंबर) जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन ऊना के इंदिरा स्टेडियम (इंडोर) में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक किया गया जिसका समापन हो गया है। जिसमें 35+,40+,50+,55+,60+,65+ आयु वर्ग के मुकाबले हुए । यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव दीपक कुमार ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा जोकि जिला मंडी में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी बर्ग के लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 35+ वर्ग के एकल में रजनीश शर्मा विजेता तथा धर्मेंद्र उप विजेता रहे।40+ वर्ग में दीपक मनूचा ने रोहित लखनपाल को हराया, 50+ में हरेंद्र लाल ने उमेश को हराया जबकि 55+ में आशोक आंगरा ने विनोद को हराकर खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि 60+ वर्ग में स्वर्ण सिंह ने एमएल शर्मा को हराया वहीं डब्ल में भी रोचक मुकाबले हुए। समापन में मुख्यतिथि ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सभी विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा। आए आतीथियों का स्वागत वरिष्ठ उप प्रधान आशोक ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद संघ के सचिव दीपक कुमार ने किया। इस अवसर पर संघ के आशोक ठाकुर, जगतार सिंह, हरेंद्र लाल, पंकज शर्मा सहित अन्य उपस्थित हुए।
































