श्री राम मंदिर निर्माण का इंतजार खत्म अब रामराज्य की ओर बढ़ रहा भारत
जसवाल, ऊना ( 4 अगस्त) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 500 साल पुराना इंतजार अब समाप्त हो रहा है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर का अयोध्या में भूमि पूजन कर रहे हैं ।यह दिन देश के लिए दिवाली के समान है कि इतने वर्षों के बाद भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर विवाद हल हुआ हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भगवान श्री राम के इस भव्य मंदिर निर्माण के उपलक्ष में सभी को अपने अपने घरों में दिए जलाकर दीवाली मनानी चाहिए। सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से न्यायालय में इस मामले की पैरवी हुई और देश के उच्च न्यायालय ने श्री राम जन्म भूमि के पक्ष में निर्णय दिया उससे न्यायव्यवस्था के प्रति सब की आस्था और प्रगाढ़ हुई है ,न्याय व्यवस्था के भी हम आभारी हैं कि उन्होंने यह निर्णय किया। वही दूसरे समुदाय के लिए भी एक स्थान मुकर्रर किया है ।उन्होंने कहा कि यह श्री राम मंदिर विश्व के दर्शनों के लिए उपलब्ध होगा और जल्द इसका निर्माण पूरा हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस पवित्र पावन दिवस पर हज़ारों बलिदानी जिन्होंने इस आंदोलन में अपने आप को शहीद किया, लाखों कार सेवक जिन्होंने यह लक्ष्य लेकर अनेक बार अयोध्या में प्रयास किया ,समस्त नेतृत्व के हम भारी है जिन्होंने समय-समय पर श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए अलख जगाई ।उन्होंने कहा कि साधु संतों ने इस आंदोलन में अपनी भूमिका अदा की वर्तमान में अब यह सपना सबका साकार हो रहा है ,तो निश्चित रूप से सभी को इस दिन दीपावली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर श्रीराम के लिए सब अपने घरों में कम से कम 5 दिए जरूर जलाएं ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राम राज्य की स्थापना की और आगे बढ़ रहा है ।देश को प्रगति मिले विश्व में भारत का नाम ऊंचा हो इसके लिए काम हो रहा है।
प्रदेश के लिये यह दिन अहम – सत्ती ने कहा कि यह दिन हिमाचल प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 1984 में हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में श्री राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा पारित किया गया था और आज वह सपना साकार हो गया है।
































