महीनों से नही हुई फ्रैंडज कालोनी के पार्क की सफाई
बीबीएन 16 सितंबर (शांति गौतम ) नगर परिषद नालागढ़ की वार्ड न बर सात की फैंडज कालोनी में बने पार्क को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वंय सेवकों ने संवार दिया । नालागढ़ शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली नगर परिषद जो काम पिछले छ: माह में नही कर पाई वही काम आरएसएस के स्वयं सेवकों ने सुबह दो घंटे में कर दिखाया । फ्रैंडज कालोनी के लोगों ने आर.एस.एस के स्वंयसेवकों का आभार जताते हुये कहा कि उनका कार्य वास्तव में सराहनीय है । बिना कोई राजनीति किए सारा काम कर गये और कोई भी श्रेय लेने की बात कहीं नजर नहीं आई। जबकि अगर यही काम नगर परिषद करती तो सोशल मीडिय़ा पर अब तक सैकडों फोटो अपलोड़ हो गई होती मगर आरएसएस के स्वंय सेवक ऐसा नहीं करते । उल्लेखनीय है कि इस पार्क में सुबह शाम सैकडों बच्चे खेलते हैं । यही वजह कालोनी के लोगों में हमेशा ही एक डऱ बना रहता था कि पार्क में खडी भांग व जंगली घास में से कोई कीड़ा उनके बच्चों को न काट ले । पार्क की हालात बद से बदतर बनी हुई थी,कालोनी के इस पार्क की महीनों से सफाई नही की गई है,बरसात के कारण पार्क में कीचड़ व अवारा पशुओं के गोबर से भरी पड़ा था जिसमें खड़ा होना लोगों को मुहाल हो रहा है,सफाई के नाम पर पार्क में कालोनी वासियों को ठेंगा मिल रहा है । हैरानी की बात है कि कहने को शहर की पॉश एरिया कालोनी है मगर सुविधायें एक श्रम बस्ती के बराबर भी नहीं है । नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड सात के तहत बनी यह फैंडज़ कालोनी में बने पार्क में जहां गंदगी का आलम है वहीं महीनों भर से यहां सफाई नही हो पाई है ,पार्क के चारोंं और भांग के जंगल खडे थे। जिसे रविवार का साफ कर दिया गया । मगर शहर में विकास के नाम पर बडे-बडे दावे करने वाली नगर परिषद की नजर-ए इनायत आज तक इस और नही उठ पाई थी। कालोनी के इस पार्क में हालांकि कई वर्ष पहले कुछ झूले भी लगाये गये थे, जिनमें से ज्यादातर तो टूट चुके हैं ओर टूटे हुये झूलों के कारण कई बार कालोनी के बच्चे घायल भी हो चुके हैं। दर्जनों बार परिषद में शिकायत करने के बावजूद भी परिषद ने इन झूलों को ठीक करवाने की जहमत नही उठाई है ,इन टूटे हुये झूलों के कारण आये दिन बच्चे घायल हो रहे हैं । पार्क के गेट टूट चुके हैं जहां अकसर अवारा पशु बैठे रहते हैं इन पशुओं के कारण पार्क में गोबर पड़ा रहता है मगर नगर परिषद के कान पर आज जूं तक नही रंेगी,इतना ही नहीं पार्क के चारों और भांग के खडे जंगल जो नगर परिषद में आये दिन विकास के बडे-बडे दावे किये जाने वालों की पोल खोलती हैं। पार्क में लगी ग्रिल पर भी जंग लगने के कारण उसको नुकसान हे हो रहा है ।






























