विश्व ओजोन दिवस पर प्लास्टिक से दूर रहने का आहवा
मानपुरा स्कूल में आयोजित किया समारोह
बीबीएन, शांति गौतम ,16 सितंबर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर विद्यार्थियों तथा आसपास के लोगों को प्लास्टिक तथा अन्य हानिकारक पदार्थ ओजोन परत को नुकसान पहुंचाते हैं उनका इस्तेमाल ना करने का आग्रह किया गया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि ओजोन परत किस प्रकार सूर्य की हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है तथा हमें ऐसे पदार्थ इस्तेमाल नहीं करने चाहिए जो हानिकारक गैस उत्पन्न करते हैं क्योंकि इससे ओजोन परत को क्षति पहुंचती है। इसके बाद सभी विद्याथियों ने भविष्य में पोलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली और अन्य लोगों को इस संदर्भ में जागरुक करने का प्रण लिया।































