अपील-नागरिक घरों में रहकर कोरोना वायरस को हराएं, सामाजिक दूरी बनाए रखना ही एक सफल उपाय
करनाल, आशुतोष गौतम ( 29 मार्च ) करनाल से सांसद संजय भाटिया ने कोविड-19 से बचाव के लिए एम.पी. लैड से प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रूपये की राशि दी। इसके अलावा अपना एक माह का वेतन देने की भी घोषणा की। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारें तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाईज़री को भी सख्ती से लागू किया गया है। इतना ही नही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्ïवान पर देशभर में आगामी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू किया गया है तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से धारा-144 भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मी तथा स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठïा के साथ दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। हमें ऐसे लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलें, सामाजिक दूरी बनाए रखना सफल उपाए, स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों की पालना करें। प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुएं घर पर ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं, घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है, कोरोना वायरस से सावधान रहें।































