एसबीआई किसान मेला सीएसएसआरआई मे शनिवार को
करनाल, आशुतोष गौतम ( 29 नवंबर) भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 30 नवम्बर को करनाल के सीएसएसआरआई परिसर में सुबह से स्टेट बैंक किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शीर्ष अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उपकरण बनाने बाली कम्पनिया, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत यमुनानगर से स्वयं सहायता समूह के महिला एवं पुरुष सदस्य भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भरतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यबसाय कार्यालय वित्तीय समावेशन एवं सूक्ष्म व्यबसाय की तरफ से क्षेत्रीय प्रवन्धक गगन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिये संकल्प को पूरा करने के लिये काम कर रही है। बैंक ने किसानों की आय बढ़ाने के लिये अलग अलग योजनाए चलाई है। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक किसान मेला में किसानों को मिट्टी के परीक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस में 20 स्टाल लगाए जाएंगे ।इसमें स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही डिजिटल योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सीएसएसआरआई के वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कस्टमर सर्विस प्वाइंट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस योजना के तहत गांव-गांव में कस्टमर सर्विस प्वाइंट बनाए जाते है। यहां पर लोकल गांव के युवा कार्यरत रहते है जो गांव में बैंक की सुविधाओं को किसानों के द्वार तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक किसान मेला किसानों के लिये उपयोगी साबित होगा।

































