स्कॉलर यूनिफाइड पब्लिक स्कूल ऊना 6 जुलाई से खुलेगा
बीएचटी न्यूज, ऊना। स्कॉलर यूनिफाइड पब्लिक स्कूल अब सोमवार, 6 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए खुलेगा। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क पर पेवर/मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यह मार्ग स्कूल बसों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से बंद है। स्कूल के एमडी धीरज शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी 6 जुलाई (सोमवार) से नियमित रूप से विद्यालय आएं।
































