डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय एन एसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सात दिवसीय एन एस एस(राष्ट्रीय सेवा योजना) विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि यह शिविर 15 दिसंबर, 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सेवा अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आर.एल पाठक ने किया। कार्यक्रम में एन एस एस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।प्राचार्य आर.एल पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करते हैं। श्री पाठक ने कहा कि यह शिविर आप छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन देगा। उन्होंने शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।



























