कोरोना वायरस के चलते ग्राम सभा की विशेष बैठक स्थगित
ऊना, 14 मार्च: प्रदेश सरकार ने कोविड-19 (कोरोना वायरस) की स्थिति से निपटने के लिए एक अधिसूचना जारी करते हुए सभी प्रकार की सार्वजनिक सभाओं, समारोहों, मेले, त्यौहारों और खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना अरिंदम चौधरी ने बताया कि इसी अधिसूचना की अनुपालना करते हुए 15 मार्च को महिला ग्राम सभा व पोषण पखवाड़ा मनाने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली विशेष ग्राम सभा को भी स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश जिला की समस्त ग्राम पंचायतों पर लागू होंगे।

































