जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने दी मंजूरी
बीएचटी न्यूज,ऊना, जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी को आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनय कुमार जी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देश राज गौतम ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जिला से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, संगठित एवं सक्रिय बनाने में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि इस नई टीम के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।देश राज गौतम ने जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, माननीय लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा CWC की सदस्य श्रीमती रजनी पाटिल जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री चेतन चौहान जी एवं श्री विदित चौधरी जी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार जी, हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, हिमाचल प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी तथा संगठन के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी श्री विनोद जिंटा जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ऊना जिला के सभी माननीय नेताओं, विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का भी संगठन को मजबूत करने में दिए जा रहे सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार है। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से जिला कांग्रेस कमेटी ऊना और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व, मार्गदर्शन और नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी ऊना जिला में नई बुलंदियों को छुएगी। हमारी टीम जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करेगी।”उन्होंने कहा कि जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को वर्तमान कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल पाया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। पार्टी में मेहनत, निष्ठा और समर्पण के आधार पर आने वाले समय में उन्हें उचित जिम्मेदारी एवं सम्मानजनक स्थान प्रदान किया जाएगा।अंत में देश राज गौतम, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।अध्यक्ष: देशराज गौतम,उपाध्यक्ष: विपन राणा, जोगेंद्र मिन्हास, लेखराज भारती, जसपाल जसा, राजिंदर पाल, सुदेश कुमारी, कपूरदीन, एस. एन. शुक्ला, गुरमेल सिंह, राम आसरा शर्मा, डा राजेंद्र ठाकुर, अच्छरो बिब्बी, रमेश ठाकुर, महासचिव: पंकज कुमार (संगठन महामंत्री), मनीष शर्मा, दिलबाग सिंह, सुबद्रा देवी, रमेश ठाकुर, संदीप कुमार शर्मा, परवीन कुमारी, राकेश कटनोरिया, शफेट मोहम्मद, हरदेव सिंह,कै• गुरमीत सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मवीर ठाकुर, विनोद कुमार, अश्वनी दत्ता, विजय कुमार आंगरा, रोहित ठाकुर, अजय पाल सिंह, चरनी देवी, संजय ठाकुर, महेंद्र सिंह, कंचन रानी, गोपाल सैनी, तिलकराज सैनीकोषाध्यक्ष: ब्रजेश डोगरा, सेक्रेटरी: सुनीता कुमारी, श्याम लाल, योगराज खड़वाल, प्रकाश चंद, श्याम चड्ढा, अनिता रानी, लिहारी लाल, रघु दत्त, भानुप्रताप जसोवाल, जसवीर कौर, कुशल कुमार बांका, अश्वीश शर्मा, अशोक कुमार सैनी, नरेश कुमारी, दलविंदर सिंह, अनिता कुमारी, मीडिया कोऑर्डिनेटर: महेश राणा, सुरेश कुमार एग्जीक्यूटिव मेंबर्स: गुरमुख सिंह, पंडित मदन लाल शर्मा, पवन ठाकुर, सुभाष चंद फौजी, कामरेड जगत राम, मनोहर लाल, ओम प्रकाश, राम लवाया, पवना चौधरी, रंजीत सिंह, जगतार सिंह, सर्वण कुमार बिट्टू, अश्वीश कुमार, जगत राम कामरेड, स्पेशल इनवाइटीज: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक कुमार, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा

































