गंदे पानी की समस्या को लेकर स्कूल प्रधानाचार्य ने नपा सचिव को लिखा पत्र
करनाल, आशुतोष गौतम( 11 दिसंबर ) सालवन चौक असंध के नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र खेलों में अपनी प्रतिभा चमकाने पर मजबूर हैं क्योकि खेल मैदान से पानी की निकासी ने होने के कारण स्कूल का खेल मैदान पानी से भरा हुआ है। छात्र साहिल, दीपक, नरेश, विशाल व भारत सहित दर्जनभर विद्यार्थियों ने इसकी लिखित शिकायत प्राधानाचार्य दी और समस्या के समाधान की गुहार लगाई। जब इस सन्दर्भ में प्राधानाचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि बच्चों की शिकायत पर गौर फरमाते हुए खेल के मैदान में गंदे पानी की निकासी को रोकने के लिए नगरपालिका सचिव को लिखित में पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि खेल के मैदान के बाहर लगते गंदे पानी के नाले के भराव और नाला जगह-जगह से टूटे होने के कारण गंदा पानी खेल के मैदान की चारदीवारी के नीचे से मैदान में घुसा हुआ है जिसके कारण बच्चों को खेलने में दिक्कत होने के साथ-साथ भयावह बिमारियां फैलने का ड़र भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि खेल की तैयारी करने वाले बच्चों को भी सेहत का नुकसान हो रहा है। इस समस्या बारे नपा सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पानी की निकासी का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

































