एटीएम से लुटे हए 56 हजार रु वापिस दिलवाने के लिए धीमान समाधान का जताया आभार
Baddi, 10 अक्तूबर ( kavita gautam ) आम तौर पर माना जाता है कि अगर एटीएम में धोखाधड़ी से पैसे निकल जाए तो वापिस नहीं मिलते लेकिन अगर सही समय पर सही कार्रवाई करें तो पैसे वापिस मिल सकते है। किरपालपुर निवासी रमेश चन्द के खाते से भी किसी ने नकली एटीएम कार्ड द्वारा 56 हजार रु निकाल लिए थे, जबकि असली एटीएम कार्ड उनके पास ही था। अगले महीने ही उनकी बेटी की शादी है । ऐसे में 56 हजार रु का यूँ निकल जाना किसी मुसीबत से कम नहीं था । उन्होंने इस विषय में धीमान समाधान परामर्श केंद्र के संचालक और बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक हरिराम से सम्पर्क किया । उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह दी । एफ आई आर की कापी और अन्य दस्तावेजों के साथ अपना क्लेम बैंक को दे दिया । बैंक ने भी तुरंत कारवाई करते हुए सारे दस्तावेज प्रधान कार्यालय को भेज दिए और परिणाम यह हुआ कि बैंक द्वारा एक सप्ताह से भी कम समय में क्लेम का भुगतान कर दिया । रमेश चन्द ने इसके लिए धीमान समाधान केंद्र के संचालक हरिराम धीमान का धन्यवाद किया है जिन्होंने सारे दस्तावेज और औपचारिकतायें पूरी करवा कर क्लेम दिलवाने में सहायता की । उन्होंने बैंक के मुख्य प्रबन्धक रोताश सैनी का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की । यहाँ उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक से नालागढ़ से वरिष्ठ प्रबन्धक के पद से सेवा निवृति के बाद हरिराम धीमान ने नालागढ़ में रोपड़ रोड़ा पर वोहरा कॉप्लेक्स में “ धीमान समाधान “ के नाम से निशुल्क परामर्श केंद्र खोल रखा है जहाँ बैंक खाते और एटीएम से जुडी समस्यायों के बारे में मुफ्त सलाह दी जाती है.






























