आंध्रा प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएगी
जसवाल, ऊना ( 22 oct) राज्य स्तरीय अंडर-19 चैस प्रतियोगिता हमीरपुर में संपन्न हुई जिसमें ऊना जिला की और से वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की कक्षा 9वी की छात्रा आकाशी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अकाशी सिंह ने चैस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर नेशनल के लिए चयनित हुई है। स्कूल के लिए यह बड़े गौरव की बात है । आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि आंध्रा प्रदेश में होगी उसमें यह खिलाड़ी भाग लेगी। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ठ पब्लिक स्कूल हमेशा खेल विभाग में अग्रसर रहा है। स्कूल के निदेशक अनुज विशिष्ट ने आकाशी सिंह को सम्मानित किया तथा कहा कि इसने ऊना जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अंकित किया है। उन्होंने कहा कि विशिष्ट पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ-साथ खेलो व अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को बढ़ावा देता है।


































