करनाल, आशुतोष गौतम (19 सितंबर) करनाल पुलिस की क्राइम युनिट डिटेक्टीव स्टाफ इन्चार्ज निरीक्षक विजय कुमार को एक नशा तस्कर के संबंध में सुचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर उन्होंनें एएसआई हिम्मत सिंह अध्यक्षता में एक टीम का गठन करके पिंघली चैंक कैथल रोड़ पर नाकाबदी करके सपलैंडर मोटर साईकिल पर सवार आरोपी दीपक पुत्र नरेन्द्र पाल सिंह वासी जुण्डला हाल शिव कालोनी को 1.500 किलोग्राम चुरापोस्त के साथ गिरफतार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा करनाल पुलिस की क्राइम युनिट सीआईए-1 टीम ने उप-निरीक्षक चंदेश्वर की अध्यक्षता में थाना निगदू में गस्त के दौरान प्राप्त हुई सुचना के आधार पर छापामारी करके आरोपी कपिल देव वासी बोहला खालसा को बस स्टैंड निगदू के पास से 1.15 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफतार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना निगदू में मुकदमा धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा आज दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व दौरान रिमांड दोनों तस्करों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वे नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और आगे किसको सप्लाई करने वाले थे व नशे के इस कारोबार में उनके साथ ओर कौन-कौन शामिल है।































