8 मोटर साईकिल, एक कार सहित 9 वाहन को किया बरामद
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 नवंबर) एन्टी आटो थैफट स्टाफ करनाल को वाहन चोरी की वारदातो पर शिंकजा कस्ते हुए अलग-2 स्थानो से 3 वहान चोरो को गिरफतार कर उनके कब्जा से एक कार व 8 मोटर साईकिल सहित कुल 9 वाहनो को बरामद किया गया। एंटी आटो थेफट टीम के इन्चार्ज उपनिरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि हमारी टीम को बडी कामयाबी हासिल हुई, हमारी टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर जिला करनाल की अलग-2 जगहो से 3 वहान चोरो को चोरी वाहन के साथ गिरफतार किया गया। उन्होने बताया कि आरोपी रवि पुत्र करेश्न वासी माजरा रोडान को काछवा रोड करनाल से एक चोरी की मोटर साईकिल सहित काबू किया गया, पुछताछ पर आरोपी से कुल 4 मोटर साईकिल की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी को पे किया जाकर रिमाण्ड हासिल किया गया दौराने रिमाण्ड आरोपी से 3 अन्य मोटर साईकिल बरामद की गई कुल 4 मोटर साईकिल बरामद हुई। उपरोक्त मोटर साईकिल 3 थाना सिविल लाईन करनाल व 1 थाना घरौण्डा से चोरी की थी। दुसरा आरोपी सुशील उर्फ सिल्लू वासी नगुरा जिला जीन्द को असन्ध रोड पक्का खेडा चौक करनाल से चोरी की मोटर साईकिल सहित काबू किया गया। आरोपी से पुछताछ पर मोटर साईकिल चोरी की 3 वारदात को खुलासा हुआ। आरोपी को पेश किया जाकर रिमाण्ड हासिल किया गया दौराने रिमाण्ड आरोपी से 2 अन्य मोटर साईकिल बरामद की गई कुल 3 मोटर साईकिल बरामद हुई। उपरोक्त मोटर साईकिल 2 थाना सिविल सदर करनाल व 1 थाना निसिंग से चोरी की थी। आरोपीगण उपरोक्त दोनो पेश अदालत किया गया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासात जिला जेल भेजा गया। रोहताश ने बताया कि एक अन्य आरोपी और विकास उर्फ विक्कू विकास कालोनी करनाल को निसिंग से चोरी की मोटर साईकिल सहित काबू किया गया व पुछताछ पर आरोपी से थाना सिविल लाईन ऐरिया से एक कार चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी से कुल 1 मोटर साईकिल व एक कार चोरीशुदा बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहा से उसके न्यायिक हिरासत जिला जेल भेजा गया।































