सफाई कर्मचारियों ने किया नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 13 मार्च ) नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेक नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता वीरभान बिडलान ने की व संचालन राजकुमार रंबा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव शारदा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन की अकाउंटेंट पूनम गुप्ता ने इतनी धांधली मचाई हुई है ठेकेदारों को बिल को तो जल्दी से पास करवाने के लिए खुद ही ज्वाइंट कमिश्नर के पास पहुंच जाती हं,ै क्योंकि उसमें उनकी बहुत मोटी कमीशन होती है। जब सफाई कर्मचारियों के वेतन की बात आती है तब वह सीधे लफ्जों में जवाब देती है कि मेरे को अभी कोई टाइम नहीं है। साइन कराने के लिए नगर निगम प्रशासन में जो डीडी डिपार्टमेंट बैठा हुआ है इसमें भी यह अलग-अलग और ओबजेक्शन लगाकर सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह का रोकने का काम करते हैं, जबकि ठेकेदार की किसी भी फाइल को नहीं रोकते। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संगठनकर्ता अशोक प्रोचा खुद जाकर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह पर जॉइंट कमिश्नर कुरुक्षेत्र में जाकर साइन करा कर लेकर आए हैं। संघ की मांग है कि कि अगर समय रहते नगर निगम प्रशासन ने अपनी इन कमियों को दूर नहीं किया तो आगे आने वाली सात तारीख को अगर वेतन नहीं दिया गया तो 8 अप्रैल को सभी सफाई करमचारी इक_े होकर नगर निगम प्रांगण में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। काम बंद कर देंगे। शहर में जुलूस निकालकर पोल खोली जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव शारदा, प्रदेश संगठनकर्ता अशोक प्रोचा, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार, इकाई के वरिष्ठ प्रधान राम सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल के सचिव इंद्रजीत चनालिया, महिला प्रधान उर्मिला देवी व सुनीता देवी, सलिंदरो देवी, बबली, महेंद्र कुमार, नरेश कुमार व नरेश आदि मौजूद रहे।

































