श्रीहरिओम योगा सोसाईटी के सहयोग से बनाया जाएगा एक तल पर बडा योग हॉल, बीबीएनडीए ने जारी की 40 लाख की पहली किश्त
बददी, 8 फरवरी( शांति गौतम) बददी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) ने हिमुडा के फेज-तीन में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए 40 लाख रुपए का चैक की पहली किश्त नगर परिषद को जारी कर दी है। बीबीएनडीए के अधिशाषी अभियंता ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पहली किश्त के तौर पर 40 लाख रुपए का चैक जारी कर दिया है। सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य नगर परिषद के माध्यम से होगा। नगर परिषद ने इस तीन मंजिला सामुदायिक भवन की अनुमानित लागत 2.65 करोड़ रखी है। हिमुडा ने फेज-तीन में सामुदायिक भवन के लिएचार बीघा जमीन का प्रावधान किया हुआ है। जिसे अब हिमुडा कॉलोनी में कार्यरत श्रीहरि ओम योगा सोसायटी तथा रेजीडेंट वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारीयों की कडी मेहनत से पूरा किये जाने की आस जगी है।
गौरतलब है कि 21 जून 2018 को विश्व योग दिवस के अवसर पतंजलि परिवार, युवा भारत, श्रीहरिओम योगा सोसाईटी, आर्य समाज बीबीएन व अन्य सामाजिक संथाओं द्वारा आयोजित विश्व योग दिवस समारोह के अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी तथा बीबीएनडीए के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी चमन ने सामूहिक तौर पर हाउसिंग बोर्ड में बडा योग हॉल बनाने की घोषणा की थी। बीबीएनडीए ने अब नगर परिषद को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवा दी है। इस सामुदायिक भवन में पार्किंग सुविधा के अलावा सबसे बडा योग हॉल बनाया जाएगा। ताकि इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए योगाभ्यास करने के लिए हर मौसम में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पडे। इसके अलावा सामुदायिक भवन में कुछ कमरों का निर्माण भी किया जाएगा। जन्मदिन अथवा शादी समारोहों के लिए भी एक हॉल का प्रावधान रखा जाएगा।
इसके इलावा श्रीहरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, महामन्त्री कुलवीर आर्य ने नगर परिषद के अधिकारियों से यह भी मांग की, कि पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि पर पर की गई घोषण के अनुसार शहरी विभाग अटल जी की याद में उनकी मूर्ति स्थापना शहर के मध्य में उचित स्थान पर जल्द से जल्द स्थापित करवाये। विभिन्न सोसाईटीयों के पदाधिकारियों ने नप से मांग दोराई की कि पुरानी सब्जि मन्डी चौक को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चौक के नाम की घोषणा जल्द से जल्द सरकार द्वारा करवाई जाये।
– योगा सोसायटी और वेल्फेयर सोसायटी के रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने जताया आभार :
फेज-तीन रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन, हिम जन कल्याण समीति, श्रीहरि ओम योगा सोसायटी, पतंजलि परिवार, आर्य समाज ने सामुदायिक भवन के लिए धनराशि जारी होने पर खुशी जाहिर की है। सोसायटी के सुरेश कुमार शर्मा, विजय गोयल, विजय गर्ग, जोध सिंह, मनु शर्मा, कुलवीर आर्य, श्रीकांत शर्मा, कुलदीप, मधुसुदन, नरेश शर्मा आदि ने बददी, बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से इस सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी में रह रहे लोगों की काफी समय से यह मांग लंबित चल रही थी।
रणवीर सिंह वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बददी- जल्द होगा टेंडर : हिमुडा कॉलोनी के फेज-थ्री में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पहली किस्त आ चुकी है। सामुदायिक भवन अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभवत: मार्च तक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विनोद कुमार, अधिशाषी अभियंता, बीबीएनडीए-नगर परिषद करेगी निर्माण : हिमुडा कॉलोनी के फेज-थ्री में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इस सामुदायकि भवन निर्माण का जिम्मा नगर परिषद को सौंपा गया है। बददी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण करवा रही है।































