कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाईजेशन जरूरी
करनाल, आशुतोष गौतम( 25 May) डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले में महाराष्ट्र व दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री के लोगों के संक्रमण से केस बढ़ रहे है। जो भी ऐसा व्यक्ति जो बाहर से जिले में आता है, उन्हें सबसे पहले अपना कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए ताकि उनका और परिवार का भविष्य रोग रहित हो सके। डीसी ने करनाल की जनता से अपील की है कि कोविड-19 के चौथे चरण में संक्रमण के रोगियों की संया बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि वह इसके लिए सावधानी से काम करें, अपनी बीमारी को छिपाए नहीं बल्कि अस्पताल में जाकर इसका उपचार करवाएं। यदि वह ऐसा नहीं करता तो इससे संक्रमण का फैलाव बढ़ जाता है, जिस पर अंकुश लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। यह जनहित के लिए लाभदायक नहीं होगा। डीसी ने सोमवार को अपने संदेश में कहा कि कोरोना के पोजिटिव केस जिले में बढ़ रहे है, जिसकी हिस्ट्री बाहर से आने वालों की है, कुछ लोग अपनी जिमेवारी नहीं समझते और बाहर से आकर अपने घरों में रह जाते है और अपने कोरोना का टेस्ट नहीं करवाते, जिससे यह बीमारी उनके परिजनों को भी जकड़ लेती है। करनाल में पिछले दिनों ऐसा ही हुआ कि पूरे परिवार के सदस्य एक व्यक्ति की लापरवाही के कारण संक्रमण से ग्रस्त हो गए। सभी जिलावासियों से अनुरोध है कि वह अपनी जिमेवारी समझे। जो भी उनके आस-पास ऐसी लापरवाही करता है, उसकी भी सूचना दें ताकि इस महामारी से हम जीत सके। डीसी ने जिलावासियों से कहा कि अभी कोरोना महामारी संक्रमण खत्म नहीं हुआ है, इसका कहर लगातार जारी है। सभी लोगों को लगातार मास्क का प्रयोग करना चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर अपने हाथ साबुन से धोने चाहिए। बाजारों में भीड़ ना करें बल्कि जरूरत के अनुसार ही घर से बाहर निकले। गर्मी के मौसम को देाते हुए अपने आप व बच्चों का बचाव करें। किसी भी बीमारी के ईलाज के लिए समय पर अस्पताल में चेकअप करवाएं। कोरोना से घबराए नहीं बल्कि सावधान रहे।

































