डीटीपी टीम ने घोघड़ीपुर रोड़ पर बनी अवैध कालानियों को तोड़ा, कोई भी व्यक्ति अवैध कालोनी मे प्लाट लेकर अपने धन की बरबादी ना करे
करनाल, आशुतोष गौतम ( 18 फरवरी ) जिला नगर योजनाकार की टीम ने अवैध निमार्ण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिला के घोघड़ीपुर रोड़ पर करीब 4 एकड़ में बनी अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया। टीम का नेतृत्व डीटीपी विक्रम कुमार ने किया। डीटीपी के अनुसार घोघड़ीपुर रोड़ पर करीब 4 एकड़ में बनी अवैध कालोनी को तोड़ा गया। इस दौरान मकानो के लिए बनाई गई डीपीसी, चार दीवारी, बिजली के खम्बे व सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में बीडीपीओ प्रेम कुमार को डयुटी मजिस्टे्रट बनाया गया था। मधुबन थाना से पुलिस बल लेकर डैमोलिशन की कार्यवाही को मुकम्मल किया। इस कार्यवाही को लेकर जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की है कि वह अवैध कालोनी मे प्लाट लेकर अपने धन की बरबादी न करें। लोगों की जानकारी के लिए डीटीपी कार्यालय द्वारा अवैध कालोनियों को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हंै, ताकि लोग कथित कालोनाईजरों के झांसे में ना फंसे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला की सभी तहसीलों, नगरनिगम व नगर परिषद में अवैध कालोनियों के खसरा नम्बर के साथ फलैक्स बैनर लगाए गए हंै ताकि अवैध कालोनियों की रजिस्ट्रीयों पर भी अंकुश लग सके।

































