निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि में पूरा करने के दिए सख्त आदेश
करनाल, आशुतोष गौतम। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड नम्बर 15 में सिटी पुलिस स्टेशन से नावल्टी रोड स्थित बांसो गेट तक बनाए जाने वाले नाले का निर्माण कार्य विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच नारिलय फोड़कर शुरू करवाया। अनुमानित 23 लाख रूपये की राशि से सड़क के दोनो ओर लगभग 1800 फुट लम्बा नाला बनाया जाएगा। मेयर के साथ वार्ड 15 के पार्षद युद्ववीर सैनी, सहायक अभियंता सुनील भल्ला तथा जेई सुख्खा सिंह भी मौजूद थे। बतौर महापौर यह नाला लगभग 40 साला पुराना था, जिसके कारण इसकी बहुत ही क्षीण स्थिति बनी हुई थी। इसे दोबारा जरूरी था और यहां के पार्षद एवं नागरिको की भी मांग थी कि इसकी जगह नया नाला बनाया जाए, जिसकी आज शुरूआत की गई है। महापौर ने बताया कि इसके बनने पुराने शहर की खुर्द मण्ड़ी, ठठेरा मोहल्ला, सैनी मोहल्ला, डकौत मोहल्ला, दयालपुरा, पहाड़ गंज, घूस घाटी, पटवान मोहल्ला तथा राम गलान जैसे कई एरियो का गंदा पानी आएगा और इन सभी क्षेत्रो में बारिश के दिनो में जल भराव की स्थिति पैदा नही होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह नाला काफी पुराना होने के कारण गंदगी से अटा रहता था, पंरतु अब इसके बनने से लोगो को गंदगी से छुटकारा मिलेगा। मेयर ने बताया कि इस नाले को अप्रैल अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यहां के नागरिकों को जल भराव के स्थिति से निजात मिल पाएगी। महापौर ने मौके पर मौजूद ठेकेदार व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नाले के निर्माण में किसी प्रकार की कौताही ना भरती जाए। नाले का शुरूआत से लेकर अंत तक लेवल ठीक होना चाहिए, ताकि पानी का बहाव बना रहे और नालो में गंदा पानी खड़ा ना हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य अच्छी क्वालिटी का तथा समय पर होना चाहिए ताकि यहां के निवासियों को उसका फायदा मिल सके। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने नागरिको को सम्बोधित करते हुए नाले का निर्माण कार्य शुरू होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं, इससे पहले किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल कि स्पष्ट मंशा है कि नगर निगम में रहने वाले सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, जिनकी लोग अपेक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी विकास कार्यों से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। इस मौके पर पार्षद युद्ववीर सैनी ने महापौर रेणु बाला गुप्ता का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस नाले को लेकर नागरिकों की पुरानी मांग थी, जिसे आज महापौर ने पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने नागरिको को बधाई दी। इस मौके पर नवीन पंडित, तरूण प्रकाश, डॉ. ध्रुव गुप्ता, नंद किशोर, भविष्य कुमार, पंकज व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
































