असंध विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी को नियुक्त किया स्पैशल चुनाव पर्यवेक्षक
करनाल, आशुतोष गौतम (20 oct) असंध विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक वीडियो वायरल होने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए चुनाव को शान्ति एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाने के लिए पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी को स्पैशल चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो रविवार देर सायं रेस्ट हाऊस असंध पहुंच जाएगें। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 1982 बैंच के आई.ए.एस अधिकारी विनोद जुत्शी पूर्व में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा केन्द्र में भी चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। विनोद जुत्शी अब असंध विधानसभा क्षेत्र के चुनाव का पर्यवेक्षण करेगें।






























