गोशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर दी स्वास्थ्य सुविधाएं
करनाल, आशुतोष गौतम ( 20 अक्तूबर) श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला जुंडला में हैलीसिकी फार्मा करनाल के सहयोग से आर्शीवाद हस्पताल कीे ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाईल, ईसीजी संबंधित जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को रोग से संबंधित दवाईयां भी निशुल्क वितरित की गई। गौशाला कमेटी की ओर से शिविर आयोजकों को प्रोत्साहित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक गुप्ता ने शिविर में आए लोगों को बताया कि रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की खास जरूरत है। हमें अपने खानपान में विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए और खासकर तली हुई व मसालेदार पकवानों से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की सैर पर निकलना चाहिए ताकि शरीर का संतुलन बना रहे। शिविर में अमित रहेजा, विनय शर्मा, पंकुल तुली, सुनील कुमार, प्रदीप जांगड़ा, अंशुल जांगड़ा, गौशाला कमेटी सचिव प्रेम शर्मा, ओमप्रकाश सेहरा, परमेश्वरी देवी ने मुख्य रूप से अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन किया।






























