उद्योगमंत्री विक्रम ठाकुर की मजबूरी है, कि ऊना जिला के भाजपा नेता व रिशतेदार खनन माफिया में लिप्त है
जसवाल , ऊना ( 15 सितंबर )
सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उद्योगमंत्री विक्रम ठाकुर ऊना दौरे पर आए। खनन माफिया को लेकर आधी रात तक निरीक्षण भी किया। सोचा था कि कुछ न कुछ कार्रवाई होगी, लेकिन मात्र उद्योगमंत्री ऊना जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर गए।
रविवार को जारी बयान में विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि उद्योगमंत्री विक्रम ठाकुर देर से आए दुरूस्त आए। ऊना में आकर कार्रवाई करना मात्र जनता की आंखो में धूल झोंकने जैसा था। मंत्री विक्रम ठाकुर ने अपनी कार्रवाई के दौरान कुछ टिप्परों को जब्त करते हुए कुछ वाहनों के चालान भी किए। जबकि मौके पर करीब 60 से 70 के बीच टिप्पर मौजूद रहे। इसके अलावा जेसीबी व ट्रक भी मौजूद थी। रायजादा ने कहा कि इसमें विक्रम ठाकुर का कोई दोष नहीं है। उद्योगमंत्री की इसके पीछे क्या मजबूरी है, ये स्वयं उन्हीं हो पता होगा। विधायक ने कहा कि उद्योगमंत्री विक्रम ठाकुर काम करना चाहते है, लेकिन ऊना जिला के भाजपा नेता व रिशतेदार खनन माफिया में लिप्त है, जिसके कारण विक्रम ठाकुर मजबूर है। रायजादा ने कहा कि ऊना में खनन माफिया की पत्ती की सरकार चली हुई है। भाजपा के नेता खनन माफिया को पूरा सहयोग दे रहे हैं। जिस दीवार को तोड़ पाना विक्रम ठाकुर के लिए चुनौती बनी हुई है। विधायक रायजादा ने विक्रम ठाकुर को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में आप उद्योग मंत्री है, खनन विभाग का जिम्मा आपके आप है, जनता को जवाब अपने देना है। इसलिए ढीली-ढाली कार्रवाई न करके खनन माफिया पर सख्त एक्शन ले। विधायक ने उद्योग मंत्री का आभार भी जताया कि खनन माफिया पर कार्रवाई करने के लिए जिला ऊना में दो बार निरीक्षण तो किया। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के अचानक निरीक्षण करने से खनन माफिया में कुछ खौफ भी जरूर पैदा हुआ है। उद्योगमंत्री को समय-समय पर जिला ऊना में आकर निरीक्षण करना चाहिए, ताकि खनन माफिया के हौंसले बुलंद न हो सके। विधायक रायजादा ने कहा कि हम शुरू से ही खनन के विरोध में है। कांग्रेस ने एक खनन, ड्रग, शराब सहित सभी माफिया को लेकर आवाज उठाई थी और इसको लेकर पीछे नहीं हटेंगे।































