आयोध्या मामले को सुप्रीम कोर्ट ने किया हल, मंदिर निर्माण को रास्ता साफ
शिमला ( 9 नवंबर) सालों से लंबित पड़े आयोध्या मामले को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हल कर दिया है और इस पर अपना फैसला सुना दिया है|सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विवादित जमीन पर राम मंदिर बनेगा|अयोध्या में राम जन्म भूमि पर ही राम मंदिर बनेगा|मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को कहीं और 5 एकड़ जमीन दी जाएगी|माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का निर्माण कराना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है|केंद्र सरकार 3 महीने के अंदर एक अच्छी-खासी स्कीम बनाकर एक ट्रस्ट का निर्माण कर मंदिर का निर्माण करवाए|उल्लेखनीय है कि इस निर्णय पर सभी की नजरें लगी हुई थी।

































