कोरोना संघर्ष समिति ढकरियाणा द्वारा 22 प्रवासी मज़दूर परिवारों को राशन व मास्क वितरित किए
बीएचटी न्यूज, नालागढ़ ( 8 मार्च ) कोरोना संघर्ष समिति ढकरियाणा द्वारा आज 22 प्रवासी मज़दूर परिवारों को राशन वितरित किया गया जिसमें लगभग 95 व्यक्तियों को राशन व माश्क वितरित कीए गये। प्रवासी मज़दूरों ने कोरोना संघर्ष समिति ढकरियाणा का धन्यवाद किया जिसने संकट की इस घड़ी मे थोडी राहत प्रदान की। कोरोना संघर्ष समिति ढकरियाणा धन्यवाद करती है ज्ञान सिंह कंवर का जिन्होंने लगभग 50 माशक़ बना कर समिति को सौंपे व अभी और माशक़ बनाने मे जुटे हुए हैं । इस मौके पर ग्राम पंचायत ढकरियाणा के प्रधान कुलवन्त सिंह कंवर, किशन सिंह कंवर, कुलदीप सिंह कंवर, ज्ञान सिंह कंवर, जसवीर सिंह कंवर, संदीप कंवर, रमेश शर्मा, ईश्वर सिंह कंवर, मुकेश कंवर, सुरेश सिंह, कश्मीर सिंह, रजत कंवर, प्रिंस कंवर, धीरज कंवर इत्यादि मौजूद रहे।































