18 अक्तूबर से बरोटीवाला में मोनू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को 31000 व उपविजेता को 21000 का इनाम
Baddi, 14 अक्तूबर ( Gautam ) मोनू मेमोरियल टी -20 प्रतियोगिता 18 अक्तूबर से बरोटीवाला मैदान में होगी। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 8टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक टीम तीन मैच खेलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को आयोजकों की ओर से ड्रेस दी जाएगी । विजेता टीम 31 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता को 21 हजार रुपयेव ट्राफी प्रदान की जोगी। रणजी प्लेयर प्रिंस ने बताया कि मोनू मेमोरियल प्रतियोगिता पहली बार शुरू की जा रही है। झाड़माजरी निवासी मोनू शारीरिक अध्यापक थे और अपने समय के बेस्ट स्पोट्र्समेन भी रहे। दिसंबर 2019 को मोनू की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी याद में यह प्रतियोगिता हर साल कराई जाएगी। 18 अक्तूबर को उनके साथ के सीनियर प्लेयरों के लिए एक प्रदर्शनी मैच होगा। टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट कीपर को भी इनाम दिए जाएंगे।































