हरियाणा सरकार, भ्रष्टाचार पर करो प्रहार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 13 फरवरी ) भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रहे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की मांग को लेकर एडीसी अनीश यादव को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सेंकडों पदाधिकारी एंव सदस्य जिला सचिवालय के गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एंव जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां उन्होंने प्रेस को भी संबोधित किया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अनेको प्रयास किए जा रहें है ओर इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा व्हाट्सएप्प नम्बर भी जारी किया गया है लेकिन उसके पश्चात भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। अलग अलग रूपों में भ्र्ष्टाचार प्रदेश में अपने पैर पसारे बैठा है। रजिस्ट्री करवाने के नाम पर तहसीलों में होने वाला भ्रष्टाचार किसी से छुपा नही है। सभी कार्यलयों में भ्रष्टाचार किसी न किसी रूप में हो रहा है। जिस पर हरियाणा सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से लगाम लगे। अरोड़ा ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया काफी सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि लोगो को भी इसके लिए जागरूक होने की अति आवश्यकता है। भ्रष्टाचार पर खुद व दूसरों को जागरूक करके एंव सरकार द्वारा भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने वाले प्रयासों को जनता के बीच मे लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया हरियाणा सरकार, पुलिस विभाग व विजिलेंस विभाग के भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को जनता के बीच लाकर एक सहयोगी के रूप में ततपरता से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक सुमित ललित, राष्ट्रीय निदेशक पवन शर्मा, रिंका चीमा व डॉ मेहर सिंह, प्रदेश संयोजक गुरविंदर सिंह खालसा, नितिन वधवा व प्रमोद नागपाल, जिला मुख्य निदेशक संदीप दहिया, जिला संयोजक ठाकुर भानू प्रताप सिंह, रवि भट्टी, सुनील काम्बोज, विकास, गौरव श्रीवास्तव, अश्वनी लूथरा, विक्की महंत, अजीत सिंह आदि काफी लोग उपस्थित रहे।