जनता ने किया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व विधायक के एल ठाकुर का धन्यवाद
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 8नवंबर) ग्राम पंचायत जगनी में कई सालों से उचित मूल्य की दुकान नहीं थी और मीलों दूर से लोगों को राशन लेने जाना पड़ता था शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को ग्राम पंचायत जगनी के उचित मूल्य की दुकान की सुविधा दे दी है वहीं लोगों ने जोर शोर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का और पूर्व विधायक के एल ठाकुर का धन्यवाद किया है। ग्राम पंचायत के प्रधान कमल ,उप प्रधान अश्वनी कुमार ,श्रीमती मीरा देवी , सदाराम, श्रीमती रोशनी देवी , अवतार सिंह , बीडीसी मेंबर रामलोक ठाकुर, मोहनलाल वर्मा, रविंद्र ठाकुर , बृजलाल , द्वारा पूर्व विधायक के एल ठाकुर तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया































