पुलिस ने लॉकउाउन के दौरान नशीले पदार्थों सहित 22 को किया गिरफतार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 20 जून ) पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिह भौरिया के दिशा-निर्देश में करनाल पुलिस नशा विरूद्ध अपराधों पर शिकंजा कसने को लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत करनाल पुलिस द्वारा समय-समय पर नशे की बड़ी-2 खेप सहित आरोपियों को काबू कर जेल भेजा जा चुका है। करनाल पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान नशा विरूद्ध अपराधों पर लगाम लगाते हुये बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 22 आरोपियों को गिरफतार किया गया। जिनके खिलाफ जिला करनाल मे एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत कुल 20 मुकदमें दर्ज किये गये। गिरफतार किये गये आरोपियों से कुल 362.090 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 25,34,000 रूपये आंकी गई। 0.720 किलोगा्रम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 70,000 रूपये आंकी गई। 2.525 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 1,50,000 रूपये आंकी गई। 0.084 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग 1,26,000 रूपये आंकी गई। इसके अलावा कुल 710 नशे के कप्सूल भी बरामद किये गये।































