पंचायतों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायत प्रधान समानित ,मीडिया करता है सोयी सरकारों को जगाने का काम: ईएसआई निदेशक
बददी, 30 जनवरी (शांति गौतम) मीडिया किसी भी सोयी हुई सरकार को जगाने का काम करता है। आज के दौर में मीडिया की भूमिका काफी अहम हो गई है। यह बात राज्य कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक पीके नरुला ने यहां एक निजी होटल में आयोजित प्रेस क्लब बददी के 10वें स्थापना दिवस पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएसएमई कमेटी के चेयरमैन मुकेश जैन ने की वहीं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने विशेष तौर पर शिरकत की वहीं बददी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपने सुझाव रखे। मु य अतिथि ईएसआई के प्रांतीय निदेशक ने कहा कि मीडिया जगत से जुड़े लोगों को निडरता से कार्य करते हुए सच्चाई को जनता के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में 74 प्रतिशत लोग शिक्षित होने के बावजूद सच्चाई से वाकिफ नहीं होते। सुनी-सुनाई बातों में आकर अपना तथा समाज का नुकसान करते हैं। शिक्षित होने के बाद भी कुछ लोग भ्रमित हो जाते हैं। इस लिए मीडिया जगत से जुड़े लोगों का दायित्व बढ़ जाता है कि वह लोगों को तथ्यपरक और यथार्थ वस्तु स्थिति से लोगों को अवगत करवाएं। भारतीय कर्मचारियों के लिये बीमा धनराशि का प्रबन्धन करता है। नरुला ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा भारतीय कर्मचारियों के लिए चलाई गई स्व-वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना है। सभी स्थायी कर्मचारी जो 21000 रुपए प्रतिमाह से कम वेतन पाते हैं, इसके पात्र हैं। इसमें कर्मचारी का योगदान 0.75 प्रतिशत तथा रोजगार प्रदाता का योगदान 3.25 प्रतिशत होता है। इस अवसर पर प्रेस क्लब बददी के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्लब द्वारा इन दो सालों में चलाए गए विभिन्न कार्यों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्लब की नई टीम और नए अध्यक्ष आने वाले समय में पूर्व में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएगी तथा प्रेस क्लब बददी अपनी विश्वसनीयता को कायम रखते हुए नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष किशोर ठाकुर, महासचिव पवन तथा कोषाध्यक्ष सचिन बैंसल ने रिद्धि पैकेज के निदेशक मुकेश जैन की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन नरेंद्र, ईओ रणवीर सिंह वर्मा, पार्षद तरसेम चौधरी,, हरिराम धीमान, अग्रवाल सभा प्रधान एसपी गुप्ता, सांई मंदिर कमेटी से डा मुकेश मल्होत्रा, गत्ता उद्योग संघ से अशोक राणा, लघु उद्योग भारती से वीपी मिश्रा, आरके शर्मा, बीबीएनआईए से अनिल मलिक, प्रेस क्लब से ऋषि ठाकुर, सुरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, चिरंजीव ठाकुर, गुरदीप चौहान, पी आर चौधरी, राजीव खामोश, जितेंद्र शर्मा, शांति गौतम, दिव्या ठाकुर, प्रेस क्लब नालागढ अध्यक्ष सलीम कुरैशी, प्रेस क्लब स्वारघाट रिशु प्रभाकर, रोहित शर्मा, सत्यदेव शर्मा सहोड, महलोग सभा के अध्यक्ष बीआर वर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान जसवंत राय, लांयस कलब अध्यक्ष अशोक गर्ग, अनुराग बंसल, हरिओम सोसाईटी प्रधान डा श्रीकांत, गददी सभा के मनु शर्मा सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पंचायत जनप्रतिनिधि व उद्यमी स मानित--अपनी-अपनी पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करके विकासात्मक गति देने के लिए बददी प्रेस क्लब के 10वें स्थापना दिवस पर तीन पंचायत प्रधानों को स मानित किया गया वहीं एक उद्यमी को भी नवाजा गया। इनमें कालूझिंडा के पंचायत प्रधान देसराज चौहान, हरिपुर संडोली के प्रधान भाग सिंह कुडंलस और मलपुर पंचायत के प्रधान चौधरी पोला राम को बेहतर कार्य करने के लिए क्लब द्वारा स मानित किया गया। इसके अलावा खेल, सांस्कृतिक गतिविधि, नशा निवारण विशाल रैली, बीबीएन क्रिकेट लीग आयोजन, पर्यावरण सरंक्षण के लिए रिद्धि पैकेजिस के निदेशक मुकेश जैन को भी स्वामी विवेकानंद का स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया गया।
कैलेंडर का विमोचन- प्रेस क्लब बददी के स्थापना दिवस पर वर्ष 2020 के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। इसमें प्रेस क्लब बददी से जुड़े सभी पत्रकारों के फोन नंबर भी अंकित किए गए हैं, ताकि लोगों को पत्रकारों से संपर्क करके लिए लोगों को किसी तरह की कठिनाई न झेलनी पड़े। इसमें प्रेस क्लब बददी द्वारा पिछले दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों को भी दर्शाया गया है। नए अध्यक्ष किशोर ठाकुर ने कहा कि हम लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।





























