कहा:लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले कर रहे देश के भविष्य से खिलवाड़
करनाल, आशुतोष गौतम (12 अप्रैल ) कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जुंडला कस्बा में श्री शिव कलब रामलीला के प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में ठीकरी पहरा लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को घरों में रहने के लिए प्रेरित किया गया। कसबे से गांवों की ओर निकलने वाले रास्तों पर ठीकरी पहरा देकर कसबावासी डटे हुए हैें। लोगोंं को सेनिटाईज्ड किया गया और कसबे की ओर आने-जाने वाले व्यक्तियों के पहचान-पत्र देखकर जरूरी कार्यों को जा रहे व्यक्तियों को ही निकलने दिया गया। प्रधान विनोद शर्मा ने ठीकरी पहरा टीम के सतपाल, पंच जस्सी बाबा, अशोक कुमार, सुदर्शन कुमार, मदन कांबोज के कार्यों की सराहना की। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से बचाव के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। जिसके चलते कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को घर पर ही रहने की अपील पर अमल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि लाकडाउन के नियमों का पालन पूरे संयम के साथ नहीं किया गया तो इसके भयंकर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने लोगों को समझाया कि लाकडाउन के नियमों को दरकिनार करते हुए कई लोग बेवजह ही अपने घरोंं से निकलते हैं और दूसरों के साथ ही अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। पुलिस प्रशासन की कानूनी कार्रवाई के चलते बाहर घूमने वाले लोग ेअपने घरों में दुबक जाते हैं लेकिन पुलिस के चले जाने के बाद फिर से बाहर निकल जातेे हैं। ऐसा करके वे स्वयं को समझदार समझते हैं लेकिन जब तक हम इस ्रपकार की बातों को छोड़कर गंभीरता से इस महामारी से बचाव के लिए सार्थक कदम नहंी उठाएंगे कोरोना का खतरा हमारे ऊपर मंडराता रहेगा।































