एसएसआरवीएम स्कूल ऊना का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा परिणाम 100% आया
BHT news, ऊना: एसएसआरवीएम स्कूल ऊना का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय ने 100% सफलता प्राप्त कर एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और अनुशासन का परिचय दिया है। इस वर्ष इशान्वी ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान श्रेयसी ने 94% अंकों के साथ प्राप्त किया, जबकि राधिका सैनी ने 92.6% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर ईशिता रहीं, जिन्होंने 90% अंक प्राप्त किए। वहीं, पांचवें स्थान पर शीतांश ने 88% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय परिवार इस अद्भुत सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम हमारी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा का प्रतीक है। स्कूल के एमडी सुमेश शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पल स्कूल के सभी अध्यापकों तथा बच्चों के अभिवावकों के लिए गोरवान्वित है।




























