कोरोना महाकाल में प्रतिस्पर्धा की भावना वरदान साबित होगी: रामपाल सैनी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 12 जून ) डीएवी पीजी कॉलेज द्वारा करवाए जा रहे वेबिनारों की श्रृंखला में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट,महिला प्रकोष्ठ एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबिनारों का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों के हजारों प्रतिभागियों ने ऑनलाइन संचार माध्यमों द्वारा भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामपाल सैनी ने बताया कि ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की ओर से स्लोगन लेखन, महिला प्रकोष्ठ की ओर से पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन लेखन एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से योगासन प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की गई विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं उनके लिए वरदान साबित होंगी क्योंकि कोरोना वायरस महामारी से समाज में तनाव एवं भय का माहौल है।
प्रतियोगिताआं के परिणाम इस प्रकार रहे- ज्योग्राफी विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में एमकेजेके कॉलेज रोहतक की निकिता ने प्रथम, हिंदू कॉलेज सोनीपत के गौरव ने द्वितीय तथा डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के रमाकांत शर्मा व जीवीएम कॉलेज सोनीपत की नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय नारनौंद हिसार की मीनाक्षी शर्मा को मिला। महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आईबी पीजी कॉलेज पानीपत की शालिनी सिंह को प्रथम, राजकीय महाविद्यालय हिसार की दीक्षा को द्वितीय,तथा एंडवास इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन पलवल की पूजा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज अंबाला की अंजलि राणा को प्रथम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के वाणिज्य विभाग के मंगल सिंह ने द्वितिय तथा जीडीडीएवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन करनाल की एंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। . शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित योगासन प्रतियोगिता में एसएम महाविद्यालय पलवल की सत्यवती ने प्रथम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मनीषा व कन्या महाविद्यालय खरखौदा सोनीपत की पूजा देवी ने द्वितीय तथा एसएम महाविद्यालय पलवल की अंजू व डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के प्रिंस पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार टीका राम गल्र्स कॉलेज सोनीपत की मोनिका छिक्कारा को मिला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की तान्या चावला को प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की शीतल को द्वितीय, तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की अंजू और राजकीय महिला महाविद्यालय पाढ़ा करनाल की काजल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की श्रुति ग्रोवर तथा माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान के संजय को मिला।
































