तीसरी मंजिल का दरवाजा काटकर ज्वैलर्स की दुकान से 10 तोले सोना, 20 किलो चांदी और 5 हजार की नगदी उड़ा ले गए चोर
करनाल, आशुतोष गौतम। ( 15 मार्च ) असध शहर के बीचो बीच स्थित कब्र चैक में श्री गोरी शंकर ज्वैलर्स की दुकान से चोर 10 तोले सोने के गहने, 20 किलो चांदी और 5 हजार रूपये की नगदी चुराकर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते तीसरी मंजिल का दुकान में घुसे और गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले चोर ने सीसीटीवी कैमरों की तारों को काट दिया चोरों ने दुकान की मुख्य अलमारी को काटने की भी कौशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण वर्मा वासी वार्ड नंबर 6 ने बताया कि उसकी कब्र चैक में श्री गौरी शकर जवैलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। वह शनिवार को दुकान को लॉक करके घर चला गया था। इसी दौरान रात को कोई चोर छत के रास्ते तीसरी मंजिल पर लगा उपर का दरवाजा काटकर उसकी दुकान में घुस गया। आरोपी दुकान से 10 तोले सोने के गहने, करीब 20 किलो चांदी, व गल्ला से करीब 5 हजार रुपये की नगदी चोरी करके फरार हो गया। जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता लगा कि रात को दो बजे के बाद दुकान के कैमरे बंद थे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे की तारे काट दी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

































