जोगो में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, पहले मैच में जगतपुरा ने ढ़ेरोवल को हराया
बददी, 28 दिसम्बर ( शांति गौतम ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगो में 43वे कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट शदीद राजेश ऋषि को समर्पित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक लखविंदर राणा ने किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच 45 किलोग्राम ढेरोवल की टीम ओर जग ऑर्गनाइजेशन सेवा जगतपुर के बीच हुआ। जिसमें जगतपुरा ने 37- 24 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह राणा ने बताया कि 2 दिवसीय चलने वाले टूर्नामेंट में 45 किलोग्राम, 60 किलोग्राम व ओपन के मैच होने है । और इस टूर्नामेंट में लकडियो की कबड्डी के मैच भी होंगे। विजेता टीम को 51000 व उपविजेता को 31000 की नकद राशि का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में रसाकशी की प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है जिसमे पहला इनाम 5100 व दूसरा इनाम 3100 है। उधर टूर्नामेंट के मुख्यातिथि लखविन्दर राणा ने टूर्नामेंट कमेटी को बधाई दी ओर कहा कि बच्चो को नशो से दूर रहकर खेलो को बढ़ावा देना चाहिए जिससे कि उनका शरीर का ही नही बल्कि दिमाग का भी विकास होगा क्योंकि यही बच्चे हमारा भविष्य हैं । उन्होंने इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी को 7100 रुपये भी दिए। इस मौके पर पंचायत प्रधान सिकंदर चौधरी, रिटायर्ड कैप्टन सिकन्दर सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह कुलतार सिंह, रोशन राणा, पंकज शर्मा, दिशु शर्मा समेत शमशेर सिंह मौजूद थे।































